फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: तीन साल पहले ऋषि कपूर ने लॉन्च किया था इस हीरोइन को, शूटिंग के दौरान सीखी थी नई भाषा

Sun, 03 May 2020 08:31 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
payal ghosh, rishi kapoor - फोटो : social media
दो दिन पहले हमने आपको बताया था उन 20 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपना करियर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्मों के साथ शुरू किया। आज हमने बात की एक और अभिनेत्री से जिनका नाम भी इस लिस्ट जुड़ चुका है। इनका नाम है पायल घोष और ऋषि कपूर के साथ जिस फिल्म से उनकी लॉन्चिंग हुई, वह फिल्म थी तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म, पटेल की पंजाबी शादी।
विज्ञापन

2 of 5
payal ghosh, rishi kapoor - फोटो : social media
मशहूर लेखक, गीतकार और निर्देशक संजय छैल की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में काम करने के अनुभवों के बारे में चर्चा चलने पर पायल घोष बताती हैं, “ऋषि सर के साथ काम करने का आनंद ही अलग रहा। वह बहुत ही खुशमिजाज, दूसरों की मदद करने वाले, विनम्र और एक संपूर्ण शख्सियत के मालिक थे। सेट पर उन्होंने मुझे अदाकारी की तमाम बारीकियां सिखाईं। कभी कभी ऐसा भी होता था कि डायरेक्टर हमारे शॉट ओके कर देते लेकिन वह कहते, नहीं, ये लड़की इसे बेहतर तरीके से कर सकती है, एक शॉट और लो इसका।”
विज्ञापन

3 of 5
payal ghosh, rishi kapoor - फोटो : social media
पायल घोष को ऋषि कपूर के अस्पताल जाने का जैसे ही पता चला, उन्होंने उन्हें देखने जाने के लिए अस्पताल जाने का भी मन बनाया था लेकिन शुभचिंतकों के मना करने और अंधेरी पश्चिम के सख्त लॉक डाउन में होने के चलते वह घर से नहीं निकलीं। फिल्म पटेल की पंजाबी शादी की शूटिंग के दौरान जहां पायल ने ऋषि कपूर से बहुत कुछ सीखा, वहीं पायल को ऋषि कपूर को बंगाली सीखने का भी गौरव हासिल है, वह बताती हैं, “शूटिंग के दौरान एक लाइन थी जो उन्हें बंगाली में बोलनी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि क्या मैं उनको ये लाइन अनुवाद करके समझा सकती हूं। मैं तो खुश हो गई कि इतनी बड़ी हस्ती की मदद करने का मौका मिल रहा है। मैंने उनको ये लाइन बोलकर भी दिखाई कि इसे कैसे बोलना है और जब कैमरा रोल हुआ तो जिस अंदाज में उन्होंने ये बोलकर दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ था।”

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
तो क्या कभी पायल को ये एहसास हुआ कि वह ऋषि कपूर की फिल्म के साथ अपना करियर शुरू करने जा रही हैं, जिनके नाम नई लड़कियों को लॉन्च करने का रिकॉर्ड रहा है? पायल कहती हैं, “हां, बिल्कुल। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तो उन्होंने खुद ये बात कही थी। मैं वहां खड़ी थी, कैमरे वाले आए और फोटो खींचने लगे। तभी ऋषि सर ने मुझे अपने पास आकर खड़ा होने को कहा। वह बोले, मैंने बहुत लड़कियों को लॉन्च किया है और आपका भी स्वागत है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही पायल घोष बिस्तर पर हैं। उनको लगातार बुखार बना हुआ है। वह अपना इलाज भी करवा रही हैं। पायल कहती हैं, “ऋषि कपूर जैसी शख्सियत को भुला पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। मैं लगातार उनके संपर्क में थी। होली पर ही हमारी ढेर सारी बातें हुई थीं।”

शराब और पान की दुकान खुलने के फैसले से नाराज रवीना टंडन, बोलीं- थूकना फिर से शुरू हो जाएगा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें