फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश आउटफिट पहनकर लगाया ग्लैमरस का तड़का, वायरल हुआ देसी गर्ल का अंदाज

Sun, 18 Jul 2021 07:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस गजब का है, कई लोग उनके दीवाने हैं। वे एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। हाल ही में प्रियंका ने दो तस्वीरें साझा कीं हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  दरअसल प्रियंका ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका स्विमसूट में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा धूप में लेटी हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका उसी पोज में हंसती हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'उम्मीद बनाम हकीकत। ' प्रियंका एक फोटो में जहां सेंशुअल एक्सप्रेशन्स दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुरा रही हैं। 

प्रियंका के हर एक पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका के ये फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए हैं। अधिकतर फैंस प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।  वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके कपड़ों पर भी कमेंट कर रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे मशहूर सैलेब्रिटी में से एक हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 65.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
हाल ही में प्रियंका ने एक खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि वो हमेशा से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। लेकिन बचपन में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा को इतना अधिक परेशान किया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की हरकतों से तंग आकर उन्हें हॉस्टल भेजने का निर्णय लेना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा बरेली की रहने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका ने अमेरिका में भी पढ़ाई की है। जब वो वहां पर थीं तो उन्हें रंग-भेद का शिकार भी होना पड़ा था।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बचपन में बहुत शरारत करती थी। अपनी शरारतों के कारण कई बार तो प्रियंका ने अपने माता-पिता को भी मुसीबत में डाल दिया था। प्रियंका ने बातचीत में खुलासा करते हुए बताया था कि वो बचपन में इतनी अधिक शैतानी करती थीं कि एक बार जब वो अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ आर्मी मेस में खाना खा रही थीं तो वो वहां पर खड़े हुए ऑफिसर की नकल उतारने लगीं। उनकी इस हरकत से उनके पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले प्रोजेक्ट को खत्म करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें