फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक के साथ मैचिंग कपड़े पहन तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Tue, 02 Jul 2019 08:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक और क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राजिया - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस फैशन वीक में पति निक के साथ शिरकत की। यहां की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका निक जोनस के साथ अलग तरह का पोज देती हुई नजर आईं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक - फोटो : instagram
प्रियंका और निक दोनों ही ने मैचिंग कपड़े पहने थे। डियॉर ने 2019-2020 ऑटम कलेक्शन लॉन्च किया है जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस यहां पहुंचे थे। हालांकि अपनी इस तस्वीर की वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर भी आ गईं। यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- ये लोग साधारण डिनर करने भी डिजाइनर कपड़े पहन कर जाते हैं। वाह रे जिंदगी। एक ने लिखा- भारतीय बहू होने का एक फायदा है। एक ही कपड़े से सबकी ड्रेस बनवा दी। दरअसल सामने आई तस्वीर में प्रियंका और निक मैचिंग के कपड़े में दिखाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो ये तक कह रहे हैं- ऐसे कपड़े पहनने के बाद नजर नहीं लगेगी।

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- एक गाने में दीदी का लाल दुपट्टा उड़ा था...यहां तो इनका लहंगा ही उड़ गया। ऐसे कैसे चलेगा दीदी? सामने आई तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राजिया भी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स को इस बात से परेशानी है कि शादी के बाद से ही वह पति के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं और अपने फैंस को खुद की कोई जानकारी नहीं दे रही हैं। प्रियंका बेशक पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। उन्हें इस तरह के नेगेटिव कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर ने फ्रांस में दोबारा शादी की। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ही ने काफी एंजॉय किया। जहां से दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं।प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें