फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बारिश से परेशान हुए सेलेब्स, बिग बी से टि्वंकल खन्ना तक ने किए मजेदार ट्वीट

Tue, 02 Jul 2019 08:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
बारिश शुरू होते ही मुंबई में जल भराव की समस्या शुरू हो जाती है । पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हो रही बारिश से आम ही नहीं खास लोग भी परेशान हैं । बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बता रहे हैं । इसमें अमिताभ बच्चन, टि्वंकल खन्ना से लेकर कई टीवी एक्टर तक शामिल हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने एक मीम शेयर किया । इसमें उन्होंने लिखा, 'जलसा होते हुए' । बिग बी ने जो मीम शेयर किया उसमें वो जीनत अमान के साथ नाव में बैठे हैं और कह रहे हैं- 'भइया गोरेगांव लेना' । वहीं सोनम कपूर ने भी मुंबई पुलिस और बिएमसी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया । 
 

 
विज्ञापन

3 of 7
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम लिखती हैं, 'कोई मुझे बताएगा कि एयरपोर्ट खुला है या नहीं ।' वहीं, बीती रात अजय देवगन की हीरोइन रकुल प्रीत सिंह भी एयरपोर्ट पर फंस गईं। इसकी जानकारी भी रकुलप्रीत ने सोनम के ट्वीट पर कमेंट कर दी ।
 

 

4 of 7
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
मजे की बात ये है कि मुंबई में मानसून के आते ही अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ लंदन के लिए निकले। बीती रात उन्हें मुंबई से निकलते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बारिश के चलते उनका प्लान फ्लॉप हो गया और ट्विंकल खन्ना ने अपने घर लौटने की जानकारी एक मजेदार ट्वीट के जरिए दी। 
 

 
विज्ञापन

5 of 7
Esha Gupta
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'बीती रात कप्तान के लिए एक विमान को चलाने से बेहतर था कि वो जहाज की कमान संभाल लें। प्लेन स्किडिंग, रनवे में बाढ़ आ गई और हम सभी घर वापस आ गए।' वहीं ईशा गुप्ता ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जब इसका कोई जवाब नहीं होता कि मुंबई में इतना पानी क्यों भरता है तो प्रशासन जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार बता देता है। जबकि ये मुसीबत एमएनसी की पैदा की हुई है। 101 स्तर का भ्रष्टाचार।'
 


 
विज्ञापन

6 of 7
crystle dsouza - फोटो : social media
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'मुंबई वालों से प्रार्थना है कि अगर किसी जरूरतमंद को शरण दे सकते हैं तो जरूर दें। इंसान खुद तलाश सकते हैं लेकिन जानवरों को नहीं पता कि क्या करें और कहां जाएं।' टीवी ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर करके बताया है कि कैसे वह पानी में फंस गई थीं और फिर करण पटेल ने उन्हें वहां से निकाला। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karan patel
क्रिस्टल ने इस विडियो के साथ लिखा है, 'बाढ़ में हम काफी देर तक रोड पर फंसे रहे। फिर हमने करण को फोन किया क्योंकि वह पास में ही रहते हैं। उनके पास एसयूवी है। वह हम लोगों को लेने के लिए तुरंत आ गए। दुर्भाग्य से उनकी गाड़ी को नुकसान हुआ है।' बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-वयस्त हो गया है और बॉलीवुड स्टार्स घर के अंदर कैद होकर बैठने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें