फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की निक जोनस के साथ की तस्वीर, पति के लिए लिखी ये खास बात

Sun, 13 Sep 2020 11:05 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में पति निक जोनस के साथ हैं। कोरोना काल में प्रियंका घर पर ही रहीं। इस बीच वो समय समय पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra
तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा मेरा। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो अलग लुक में नजर आईं। उनका नया हेयरस्टाइल प्रशंसकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। प्रियंका का ये लुक फिल्म 'जंजीर' में भी नजर आया था। हालांकि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को थोड़ा ज्यादा छोटा करवा रखा है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। वह अपनी नई हॉरर फीचर फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'एविल आई' है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की निर्माता हैं। अपनी नई फिल्म की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें