फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ शेयर की फोटो, हाथ में नजर आया राखी का तोहफा

Sun, 26 Aug 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ से खास बॉन्ड शेयर करती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी आती रहती है जिसमें इन दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर जहां पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। रक्षाबंधन पर प्रियंका ने राखी बांधने के बाद अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर को शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। प्रियंका चोपडा़ ने लिखा - 'मेरे पास आर्मी भाइयों की फौज है। यह भाइयों की फौज का लीडर है। रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई। यह मेरे फेवरेट त्योहारों में से एक है जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बाधती है और रक्षा का वचन लेती है।' 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
इस तस्वीर में प्रियंका चोपडा़ सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में सिद्धार्थ के हाथ में कई सारी राखियां बधी हुई हैं तो वहीं प्रियंका हाथ में लिफाफा पकड़े हुए है। प्रियंका के इस लिफाफे को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे उनके भाई ने राखी का नेक दिया होगा। इस तस्वीर में प्रियंका सफेद टॉप के साथ जींस पहने हुए नजर रही हैं तो वहीं उनके भाई कोट पैंट पहने हुए हैं। 
 

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : pti
प्रियंका चोपड़ा के भाई बहुत फूडी है और उनका खुद का पुणे में रेस्टोरेंट भी है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई की है। कहा जा रहा है कि रोका सेरेमनी और शाम की पार्टी में होने वाली खाने की तैयारियों का सारा जिम्मा प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का था। प्रियंका के रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें आई थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick
काम की बात करें तो प्रियंका चोपडा़ इन दिनों 'द स्कॉई इस पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में ही हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर मुख्य किरदार में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 'भारत' फिल्म से किनारा करने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें