बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा करती हैं। एक तरफ उन्होंने बॉलीवुड के काले चिट्ठों का खुलासा किया है, वहीं इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में भी बात करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने खुद से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो उनकी फिल्म 'ऐतराज' से जुड़ा हुआ है।