फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: फिट रहने के लिए भाईजान ने ढूंढा अनोखा रास्ता, बच्चों को ट्रॉली में बिठाकर वर्कआउट करते आए नजर

Sun, 28 May 2023 03:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार सलमान खान पूरी इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं। भाईजान की भारी पर्सनालिटी के सामने जूनियर एक्टर्स समेत लोग सहमे रहते हैं। सलमान खान का जलवा लगातार 3 दशक से जारी है लेकिन बच्चों के सामने सलमान खान भी बच्चे बन जाते हैं। इसी बीच सलमान खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है। भाईजान का ये वीडियो काफी प्यारा है. इसमें सुपरस्टार सलमान अपनी बहन अर्पिता के दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
अब ये बात तो हर कोई जानता है कि सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर कितने सीरियस रहते हैं। उन्हें जब- जहां वक्त मिलता है वह अपना कार्डियो और वर्कआउट शुरू कर देते हैं। ऐसे में आईफा नाइट के बाद जब सलमान होटल पहुंचे तो उन्हें अपने कार्डियो का नया तरीका ढूंढ लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान वीडियो में अपने भांजा-भांजी के साथ होटल की लॉबी में ट्रोली पर उन्हें खड़ा करके घूमाते हुए नजर आ रहे हैं। बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी है, वहीं सलमान खान पसीने में लतपथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सलमान ने कैप्शन दिया है कि बच्चे मुझे मामू बना रहे हैं उनका ये नहीं पता कि मामू कार्डियो कर रहे हैं। इस वीडियो पर सितारों से लेकर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
तो वहीं सलमान खान बच्चों के पसंदीदा अंकल हैं और अक्सर ही उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने छोटे बच्चों के साथ जुगलबंदी की हो। इससे पहले की बार सलमान खान अपने भतीजे और भतीजियों को अपनी पीठ पर बिठाकर घोड़े की सवारी भी करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दादा एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर को भीड़ ने घेरा, बाहर निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान बीते करीब 3 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लाखों फैन्स की दिलों की धड़कर सलमान खान का जादू अब बॉक्स ऑफिस पर धुंधला हो रहा है। हाल ही में आई सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। बड़ी मुश्किल से फिल्म की लागत निकली है। लंबे समय से हिट फिल्मों की तलाश कर रहे सलमान कान अब जल्द ही टाइगर-3 में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जवान में नहीं होगा अल्लू अर्जुन का कैमियो! अब 'पुष्पा' की जगह यह सुपरस्टार किंग खान के साथ आएगा नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें