फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने मां के लिए किया ऐसा काम, देखकर आपकी आंखें भी भर आएंगी

Mon, 22 Oct 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को टक्कर देने वाली फिल्म 'बॉर्डर' की सफलता के बाद भोजपुरी एक्टर दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' एक और देशभक्ति फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। निरहुआ की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram
यूपी बिहार में निरहुआ की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। उनका एक गाना, एक एक्शन सीन और ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। निरहुआ आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram
हाल ही में निरहुआ ने फिर कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जाएंगे। निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निरहुआ अपनी मां के लिए रोटी बनाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया के फैंस को अपनी मां से भी इंट्रोड्यूज करा रहे हैं।
 

4 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram
वीडियो में निरहुआ बता रहे हैं कि मां की दोनों बहुएं उन्हें छोड़कर मुंबई चली गई हैं, लेकिन वो मां को छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। वो उनके साथ हैं और उनकी मदद भी करेंगे। हालांकि निरहुआ की मां कह रही हैं कि उन्हें मदद नहीं चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरहुआ और अम्रपाली - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो निरहुआ जल्द ही निरहुआ हिंदुस्तानी 3 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा निरहुआ 'निरहुआ चलल लंदन' में आम्रपाली दुबे के साथ धमाल मचाएंगे। पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही 'निरहुआ चलल लंदन' के निर्माता सोनू खत्री हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा पंत हैं। फिल्म की शूटिंग चार मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें