फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से करियर के लिए शादी की', इस सवाल पर एक्ट्रेस ने पहली बार दिया जवाब

Tue, 04 Jun 2019 03:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनस से शादी की थी तो एक मैगजीन ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाया था । मैगजीन ने प्रियंका को ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट कहा था । मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि करियर के लिए प्रियंका ने निक जोनस से शादी की है । अब इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया है । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैं क्या निक जोनस के साथ शादी पर प्राउड फील नहीं कर सकती। मैं जानती हूं कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं। ऐसे में मैंने काफी पहले ही अपनी प्राइवेसी छोड़ दी थी। मैं आज भी कई बातों को पर्सनल रखती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
पति निक जोनस के लिए प्रियंका ने कहा- मुझे जब भी क्रिटिसाइज किया गया। इसके अलावा जब भी मुझे ट्रोल किया गया, उस वक्त निक जोनस मेरे साथ मजबूती के साथ खड़े रहे थे।' प्रियंका ने पहली बार आर्टिकल को लेकर बात की । 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'जब ये आर्टिकल आया तो हमने कोई कमेंट नहीं किया। हालांकि, हमारे परिवार के मेंबर्स काफी नाराज हुए थे। परिवार के सपोर्ट के कारण मैं ये रिपोर्ट देख मायूस नहीं हुई' । बता दें कि ये आर्टिकल लिखने वाली पत्रकार मारिया स्मिथ ने प्रियंका से माफी मांगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
इसके अलावा विवाद बढ़ता देख आर्टिकल को अपनी वेबसाइट से हटा लिया था। आर्टिकल आने के बाद कई सेलेब्स ने इसकी आलोचना की थी। उस वक्त प्रियंका ने कहा था, 'मैं ऐसी चीज पर बात नहीं करना चाहती । ये मेरे लेवल का मुद्दा नहीं है । मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं । ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें