zero
- फोटो : file photo
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म 'जीरो' को लेकर भी माफी मांगी थी। शाहरुख ने चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, 'दुर्भाग्यवश जीरो को भारत में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हो सकता है मैंने गलत फिल्म बनाई हो। हो सकता है मैं ठीक से कहानी को कह नहीं पाया। जब यह नहीं चली तो मुझे बुरा लगा कि इसे इतने लोगों ने खारिज कर दिया। जब आप कोई इस तरह की फिल्म तीन साल में बनाते हैं और वह गड़बड़ हो जाए..आप निराश नहीं होंगे बल्कि.. मैं इसे देखना नहीं चाहता था। मैं इसे तीन महीने बाद देखने जा रहा हूं। हो सकता है मैं इसमें उन कमियों को ढूढ़ पाऊं, जो मेरी अनुपस्थिति में इसमें हुई होंगी।'