फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द व्हाइट टाइगर' में एक साथ नजर आएंगे राजकुमार-प्रियंका, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Tue, 24 Sep 2019 11:43 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'द व्हाइट टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जल्द ही एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब फिल्म द व्हाइट टाइगर में दिखेंगे। दोनों इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रियंका और राजकुमार ने इस फिल्म से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी। दोनों सितारों फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
priyanka - फोटो : priyanka
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की टीम के साथ पहले दिन से जुड़ा एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, पहले दिन टेबल रीडिंग का सेशन हुआ। शूटिंग के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
Rajkummar Rao - फोटो : file photo
वहीं राजकुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की जानकारी साझा की। एक्टर ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह प्रियंका चोपड़ा, रमिन बहरानी, मुकुल देवड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में राजकुमार ने लिखा, द व्हाइट टाइगर में इन टैलेंटड लोगों के साथ काम करने के लिए मैं और अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं।

विज्ञापन

4 of 4
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि यह फिल्म इसी नाम की एक नॉवेल पर आधारित है जिसे मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म की कहानी एक चाय बेचने वाले व्यक्ति  जिंदगी और सफलता पर आधारित है। द व्हाइट टाइगर को नेटफ्लिक्स, मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं प्रियंका फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

पढ़ें रानू मंडल पर पहली बार बोले सलमान खान, 55 लाख के घर देने की वायरल खबर की बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें