तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले अफवाह फैल रही थी कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की अभिनेत्री तारा सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। क्योंकि कई बार दोनों एक साथ स्पॉट भी हो चुके हैं। मगर तारा ने इन अफवाहों पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं। इधर, लोगों को तारा की बात पर जरा सा भी विश्वास नहीं हो रहा था।रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन ब्वॉयफ्रेंड बनेंगे। अब तो उन लोगों को जवाब मिल गया होगा जो यह जानने को बेताब थे कि तारा सुतारिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। वैसे इन दिनों तारा सुतारिया बेहद खुशन नजर आ रही हैं।