फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख बार देखा गया प्रियंका का कोरोनावायरस से जुड़ा वीडियो, पूरी दुनिया को दिया 'नमस्ते' का संदेश

Fri, 13 Mar 2020 09:55 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
देश विदेश में कोरोनावायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सिनेमा से लेकर खेल तक, हर क्षेत्र पर कोरोनावायरस का गहरा असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां बड़े बड़े कार्यक्रमों से लेकर फिल्मों की रिलीजिंग डेट तक बदली जा रही है तो वहीं सितारे भी अपने फैंस को इससे बचने के लिए पूरे तरह से सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Piyanka Chopra - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल विदेश में भी अपना परचम लहरा रही हैं। विदेशी फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक प्रियंका का जलवा देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रियंका ने अपने फैंस को कोरोनावायरस से बचने के लिए भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका के वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
दरअसल प्रियंका चोपड़ा कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में प्रियंका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में प्रियंका की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वो हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस को बड़ा मैसेज भी दिया है।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।' याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा शुरुआत से ही किसी भी कार्यक्रम में जाती हैं तो सभी को वहां पर नमस्ते करके भी दूसरों को सम्मान देती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को फैंस शुरू से ही काफी पसंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tom hanks - फोटो : social media
बता दें कि हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, कोरोनावायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। हाल ही में फॉरेस्ट गंप स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। वहीं फास्ट एंड फ्यूरियस, सूर्यवंशी और नो टाइम टू डाई जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदल दी गई है। गौरतलब है कि भारत में भी सेफ्टी पैरामीटर्स को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक के लिए सभी सिनेमाघर दिल्ली और केरल में बंद कर दिए गए हैं।

कोरोनावायरस का इन फिल्मों पर हुआ असर, फिर से अक्षय कुमार और विन डीजल की होगी बड़ी टक्कर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें