फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉन 3' से प्रियंका चोपड़ा आउट, इसी फिल्म से उड़ी थी शाहरुख-प्रियंका के अफेयर की चर्चा

Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'किंग खान' और उनके खास दोस्त फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां तेज कर दी है। 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है। मगर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे सुनते ही प्रियंका चोपड़ा के फैंस को तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
खबर है कि ‘डॉन 3’ फिल्म से रोमा यानी कि प्रियंका चोपड़ा का किरदार आउट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में नजर आई प्रियंका चोपड़ा के लिए नई स्क्रिप्ट में कोई गुंजाइश ही नहीं थी। इतना ही नहीं ‘डॉन 3’ में एकदम फ्रेश स्टारकास्ट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
इस फिल्म में फरहान अख्तर खुद भी एक्टिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। पहले खबर थी कि 'रईस' की जोड़ी शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी 'डॉन 3' में दोहराया जाएगा। मगर अब अब खुद फरहान अख्तर डायरेक्शन के साथ ही इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

4 of 5
बता दें कि 'डॉन' 1977 में आई फिल्म डॉन की रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में डॉन का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। बता दें कि फिल्म शाहरुख खान ‘जीरो’ के बाद पहले ‘सैल्यूट’ की शूटिंग निपटाएंगे और उसके बाद ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'डॉन' सीरिज की दूसरी फिल्म 'डॉन 2' से ही शाहरुख-प्रियंका के बीच अफेयर होने की अफवाहें उठी थी, जिसके बाद गौरी खान ने दोनों को साथ फिल्में करने से मना कर दिया था। इसके बाद से दोनों फिल्म स्टार एक दूसरे को अवाइड करना ही बेहतर समझते आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें