पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते नवंबर में निक जोनस के साथ शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा खूब चर्चा में रहीं। कई महिनों तक लोगों के सर से प्रियंका और निक की शादी का खुमार नहीं उतरा। करोड़ों की लागत से जोधपुर के उमेद भवन में हुई इस शादी में प्रियंका बिल्कुल किसी राजकुमारी की तरह सजी थीं।
इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे । मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में काफी रुपए लुटा दिए, लेकिन वो इनकी कमाई के आगे मामूली ही लगे।