फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 फिल्मों में काम कर यकीनन पछताए होंगे सलमान, नतीजे चौंकाने नहीं रुलाने वाले थे

Wed, 17 Jul 2019 07:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
चाहें सोशल मीडिया हो या फिर फिल्में, सलमान खान का जलवा हर जगह देखने को मिल रहा है। लेकिन आज एक के बाद एक हिट फिल्मे देने वाले सलमान खान ने अपने करियर में बहुत सी फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। इस स्पेशल पैकेज में हम आपको बताते हैं सलमान खान की ऐसी दस फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

2 of 11
dsf
लंदन ड्रीम्स-
2009 में रिलीज हुई फिल्म लंदन ड्रीम्स में सलमान खान, अजय देवगन और असिन जैसे सेलेब्स थे। सुपर सितारे होने के बावजूद भी ये फिल्म अपनी ज्यादा चमक नहीं दिखा पाई और एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 11
Main Aur Mrs Khanna - फोटो : file photo
मैं और मिसेस खन्ना-
इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर की सुपरहिट जोड़ी नजर आई थी। 2009 में रिलीज हुई फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 8 करोड़ की ही कमाई कर पाई। बॉक्स ऑफिस के दिग्गजों ने इसे भी फ्लॉप घोषित कर दिया।

4 of 11
asdf
युवराज-
सुभाष घई की बनाई ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म रैन मैन से प्रेरित थी। ये भी सलमान की फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आईं थीं।
विज्ञापन

5 of 11
ad
मेरीगोल्ड-
इस फिल्म से फिर एक बार सलमान खान ने बॉलीवुड को एक नई एक्ट्रेस दी थी। विदेशी हीरोइन होने के बावजूद ये रोमांटिक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। ये भी सलमान की फ्लॉप फिल्मों में शामिल है।
विज्ञापन

6 of 11
dsz
गॉड तुस्सी ग्रेट हो-
2008 में रिलीज हुई फिल्म आई गॉड तुस्सी ग्रेट हो भी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और सलमान जैसे स्टार्स होने के बावजूद दर्शकों ने इसे भी सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन

7 of 11
safsg
सलाम-ए-इश्क
2007 में आई इस फिल्म में 6 लवस्टोरीज का ताना-बाना बुना गया था जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और ये भी फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में आ गया। फिल्म में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थीं।

8 of 11
szc
जान-ए-मन
सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म जान-ए-मन भी सलमान की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो 2006 में आई थी। फिल्म का म्यूजिक कुछ हद तक दर्शकों को पसंद आया था।

9 of 11
asd
बाबुल
ये फिल्म 2006 में आई थी। इसके सितारे अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, सलमान खान, जॉन अब्राहम और हेमा मालिनी थी। इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिलने के बावजूद भी ये फिल्म न चल सकी।

10 of 11
cxz
शादी करके फंस गया यार
2005 में आई ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पायी और दर्शकों ने इसे भी फ्लॉप की कतार में खड़ा कर दिया। इस फिल्म में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी नजर आई थी।
विज्ञापन

11 of 11
sc
क्योंकि
अच्छी कहानी के बावजूद भी ये दर्शकों को पसंद नहीं आई और 2005 में आई सलमान की इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। वहीं जैकी श्रॉफ भी अहम किरदारों में से एक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें