फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, पर शादी में खर्च किए थे बस इतने से पैसे

Wed, 17 Jul 2019 07:34 PM IST
Prachi Priyam एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick reception - फोटो : instagram
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते नवंबर में निक जोनस के साथ शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा खूब चर्चा में रहीं। कई महिनों तक लोगों के सर से प्रियंका और निक की शादी का खुमार नहीं उतरा। करोड़ों की लागत से जोधपुर के उमेद भवन में हुई इस शादी में प्रियंका बिल्कुल किसी राजकुमारी की तरह सजी थीं।
इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे । मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में काफी रुपए लुटा दिए, लेकिन वो इनकी कमाई के आगे मामूली ही लगे। 




 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : social media
खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए थे। एक अमेरिकी वेबसाइट के विश्लेषण के अनुसार, इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए। बता दें कि प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 375 करोड़ डॉलर है । 


 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
ऐसे में अगर प्रियंका-निक ने अपनी शादी में 4 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए तो वो कोई बड़ी बात नहीं है । दोनों सितारों ने इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हिंदू वेडिंग पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च हुए जबकि मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए। 

 

4 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । अब इस केक की तस्वीर सामने आई तो लोग हैरान रह गए। निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka nick - फोटो : amar ujala
मेहंदी से लेकर संगीत और आतिशबाजी को जोड़कर ये आंकड़ा 4.13 करोड़ रुपए होता है। प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं, एक क्रिश्चियन रीति से और दूसरी हिंदू रिवाज से। इन दोनों शादियों में प्रियंका-निक ने काफी एक्सपेंसिव और डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। शादी के खर्च में ड्रेस की कीमत शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें