फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देखी 'द लास्ट फाइव इयर्स', निक के साथ दिए पोज, मालती ने खींचा सबका ध्यान

Fri, 28 Feb 2025 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ थिएटर में देखी उनकी फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स'। मालती मैरी जोनस के क्यूट इशारे ने जीता प्रशंसकों का दिल।
 
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ देखी उनकी फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। प्रियंका ने निक की फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स' का पहला शो थिएटर में देखा और अपने इस सफर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका ने निक के साथ दिए पोज - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक जोनस ने आज इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, प्रियंका और निक एक साथ 'द लास्ट फाइव इयर्स' पोस्टर के सामने पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बेटी मालती मैरी की तस्वीर ने खींचा सभी का ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक और प्रियंका के अलावा उनकी बेटी की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मालती मैरी जोनस थिएटर के बाहर अपने पिता के फिल्म के पोस्टर की तरफ प्यार से इशारा करती नजर आईं। प्रशंसकों का मालती की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इन तस्वीरों के साथ निक ने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा the last five years खुलने में 3 सप्ताह बाकी हैं। आज थिएटर में पहली बार जाने के लिए परिवार के साथ होना बहुत खास है।"
 

4 of 6
'द लास्ट फाइव इयर्स' में निक जोनस और एड्रिएन वॉरेन ने निभाई मुख्य भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
जैसे ही निक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, प्रशंसकों ने अपनी खुशी कमेंट करके जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "अब यह बहुत खूबसूरत है" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे तुम पर बहुत गर्व है, पांच हफ्तों में मिलते हैं" एक और यूजर ने लिखा, "यह अब तक की सबसे प्यारी चीज हो सकती है।" एक यूजर ने लिखा "मालती को गर्व है" एक और यूजर ने लिखा, "मालती का कहना है मेरे पिताजी एक सुपरस्टार हैं।''
 
विज्ञापन

5 of 6
निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी की। 2022 में, दोनों ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
काम की बात करें तो, प्रियंका अगली बार इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी, जिसमें वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इसके अलावा वह फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित द ब्लफ में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज सिटाडेल 2 में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 
Pandit Narendra Sharma: पंडित नरेन्द्र शर्मा को अपने पिता की तरह मानती थीं लता मंगेशकर? 100 से ज्यादा लिखे गीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें