फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक के रिसेप्शन में सबसे बड़े मेहमान बने पीएम मोदी, देखिए Inside तस्वीरों का पूरा एलबम

Wed, 05 Dec 2018 10:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को शादी की रस्में निभाईं। जिसकेे बाद प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन पार्टी दी। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। कुर्ते पायजामे में पहुंचे पीएम ने स्टेज पर पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्कार किया, जिसका प्रियंका ने उसी अंदाज में उनका अभिवादन स्वीकार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका-निक को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दिया। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रियंका बर्लिन में उस दौरान अपनी फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 15
priyanka nick reception - फोटो : PTI
रॉयल अंदाज में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका-निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। पीपुल मैगजीन ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई दोनों शादियों की तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।

4 of 15
priyanka nick reception - फोटो : PTI
हिंदू रीति रिवाज से होने वाली शादी में निक ने शेरवानी पहनी थी तो वहीं प्रियंका रेड कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया। यहां तक कि निक ने प्रियंका के साथ एक बार और 7 फेरे लेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

5 of 15
priyanka-nick reception - फोटो : PTI
क्रिश्चियन शादी में प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स पहन रखी है। इसके अलावा उनके सिर पर खूबसूरत वेल है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
प्रियंका का ये गाउन Ralph Lauren ने डिजाइन किया है।क्रिश्चियन शादी में प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स पहन रखी है। इसके अलावा उनके सिर पर खूबसूरत वेल है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। प्रियंका का ये गाउन Ralph Lauren ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

7 of 15
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : amar ujala
दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी दिग्गज कलाकार पहुंचेंगे। इससे पहले दीपिका-रणवीर ने भी बेंगलूरू में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी थी। 
 

8 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और निक क्रिसमस के दौरान छुट्टी लेंगे। उसके बाद ही वो हनीमून पर जाएंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। बता दें कि प्रियंका फिलहाल फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग खत्म करेंगी।

9 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
दोनों रीति रिवाजों से शादी पूरी होने के बाद मंगलवार को निक जोनस के पिता और प्रियंका चोपड़ा के ससुर पॉल केविन जोनस ने दोनों को बधाई दी है। पॉल केविन जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

10 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
साथ ही उन्होंने प्रियंका की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह मेरे लिए एक बहुत ही खास अनुभव है। प्रियंका मैं तुम्हारा हमारे परिवार में स्वागत करता हूं। तुम दोनों को शादी की बहुत बधाई, तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं...तुम्हारा पिता।' 

11 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
इस रॉयल वेडिंग को लेकर एक और बड़ी डिटेल सामने आई है। ये खबर जूते चुराने की रस्म से जुड़ी है। निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराने की रस्म के लिए दो महीने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी।

12 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
जूता चुराने के बाद परिणीति चोपड़ा ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को था। एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराने के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं। 

13 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने निक को जूते वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। निक ने भी बिना सोचे अपनी साली की मांग को तुरंत पूरा कर दिया। शादी की हर रस्म शानदार तरीके से हुई। सूत्रों के मुताबिक, निकयंका की जयमाला रस्म के दौरान भी काफी शैतानियां हुईं।

14 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद निक ने पत्नी प्रियंका के लिए प्यार भरी स्पीच दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए थे। निक ने वादा किया कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे। ये सब सुनकर प्रियंका भावुक हुईं। 
विज्ञापन

15 of 15
priyanka nick reception - फोटो : instagram
रिसेप्शन की खास बात यह रही कि निक की मां, पिता और भाभी भी पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखीं। निक की भाभी सोफी टर्नर एक बार फिर भारतीय कपड़ों में नजर आईं। बता दें कि इससे पहले वो शादी की कई रस्मों में  वो लहंगा पहने हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें