फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने कटरीना को रिसेप्शन में बुलाकर खत्म की दुश्मनी, अब सोशल मीडिया पर भी इस तरह मना रहीं

विज्ञापन
1 of 5
katrina deepika
बॉलीवुड में कोई दोस्ती-दुश्मनी स्थायी नहीं होती। दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ के बीच भी अब यही देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते कटरीना, रणवीर सिंह-दीपिका की शादी में पहुंची थीं और दीपिका को गले लगाकर पुराने गिले-शिकवे भुला दिए थे।बदले में दीपिका ने भी दिखाया है कि उनके दिल की पुरानी कड़वाहट खत्म हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दुनिया जानती है कि रणबीर कपूर को लेकर कैटरीना-दीपिका के बीच लंबे समय ठनी रही । अब वक्त के साथ बहुत कुछ बदल गया है। यही वजह है कि दीपिका ने अपनी शादी में कटरीना का स्वागत करने के बाद अब सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर को लाइक किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : hotstar
हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर वाली एक पत्रिका के कवर को पोस्ट किया था । इसके बाद दीपिका ने उसे लाइक करने में देर नहीं लगाई। यही नहीं, दीपिका ने उधर अनुष्का शर्मा के साथ अपने ठंडे रिश्तों में गर्मजोशी लाने की भी पहल कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की ताजा तस्वीर को भी लाइक किया। 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म 'बैंड-बाजा-बारात' के दिनों में रणवीर और अनुष्का एक-दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। दीपिका ने अब इस बात को भी अनदेखा कर दिया है। बता दें कि अनुष्का और कटरीना से दीपिका की दोस्ती करवाने में रणवीर का बहुत बड़ा हाथ है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
रणवीर नहीं चाहते कि शादी के बाद इंडस्ट्री के किसी भी स्टार से कोई गिला-शिकवा रह जाए । इस वजह से उन्होंने नई शुरुआत की है । रणवीर और दीपिका शादी के बाद अब काम पर लौट आए हैं । हाल ही में रणवीर ने अपनी फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें