फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस को प्रियंका ने खुलेआम किया KISS, देखिए स्विटजरलैंड में मस्ती की पूरी एलबम

Sat, 05 Jan 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ ठंड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा मुंबई में रिसेप्शन देने के बाद ही ससुराल चली गई थी जिसके बाद परिवार के साथ स्विटजरलैंड की सैर की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। तो चलिए आपको प्रियंका चोपड़ा की स्विटजरलैंड सैर की पूरी एलबम दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीर कुछ देर पहले ही पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका किसी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। भारत सहित इस वक्त कई देशों में ठंड का प्रकोप है। स्विटजरलैंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिस वजह से प्रियंका ने गर्म कपड़े पहने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में निक जोनस के साथ उनके बड़े भाई जो जोनस दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा - मैन एट वर्क। इस तस्वीर में निक और जो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। 

4 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर, सास और मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सभी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - Jump jump jump jump.. 
विज्ञापन

5 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - नए साल की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं, 2019..
विज्ञापन

6 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के पीछे की ओर पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की स्वेटर और ट्राउजर पहना हुआ है जबकि निक काले रंग का जैकेट पहने हुए हैं। प्रियंका ने यह तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - सच्चा प्यार मिल गया।
विज्ञापन

7 of 11
priyanka and nick - फोटो : Instagram
इस तस्वीर में आपको प्रियंका और सोफी की बांडिंग भी साफ नजर आई। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

8 of 11
priyanka and nick - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देसी गर्ल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा स्काई लाइफ। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी एक साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कुछ और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

9 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक साथ नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में चारों ओर पहाड़ बर्फ से ढके दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर हाथ रखी हुई हैं। इस तस्वीर में निक काले रंग की जैकेट पहने हुए हैं तो वहीं प्रियंका काले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ड्रेस में लाल रंग के गुलाब के फूल बने हुए हैं। इसके साथ ही खूबसूरत सी कैप लगाई हुई है जो काफी अट्रैक्टिव है।

10 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक मूड में नजर आए थे। इस तस्वीर में देसी गर्ल जहां सफेद जैकेट से साथ उसी रंग की कैप लगाई हुई थीं तो वहीं निक मस्ती के मूड में नजर आए थे। प्रियंका इन दिनों अपने अपने पूरे परिवार के साथ स्विटजरलैंड की सैर कर रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए जिसमें प्रियंका निक के अलावा सास-ससुर और जेठ-जेठानी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका की मां भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि प्रियंका मायका और ससुराल दोनों का पूरी तरह से ख्याल रख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें