बॉलीवुड में प्यार का खुमार छाया हुआ है। एक ओर जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ समय बिताते देखे गए तो वहीं न्यू लवबर्ड फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर देर रात डिनर डेट पर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर शिबानी और फरहान की डिनर डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।