फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक से सगाई कर खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाई

Sat, 18 Aug 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई की खबरों के बीच प्रियंका-निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। सुबह से ही दोनों की सगाई की खबरें मीडिया में सामने आ रही थी अब सामने आई सगाई की फोटो के बाद ये तय हो गया है कि प्रियंका जल्द ही मिसेज जोनस बन जाएंगी। प्रियंका के ऑफिशयल अनाउंसमेंट के बाद बॉलीवुड सेलेब्स दोनों को बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...?
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मैं अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ तुम्हें अपना रही हूं।' इस पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने बधाई देते हुए लिखा- बहुत बहुत बधाई। प्रीती जिंटा ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों की पूजा के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक नए सफर के लिए शुभकामनाएं मेरे प्यारे प्रियंका और निक. तुम दोनों को बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें। हमेशा साथ रहना।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and nick
प्रियंका को बधाई देने में सोफी चौधरी, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, इलियाना डिसूजा, सोफी चौधरी भी पीछे नहीं रहे। वहीं, प्रियंका के होने वाले पति ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई, दुनिया में सबसे लकी लड़का है।' निक का कमेंट बताता है कि वो देसी गर्ल के लिए परफेक्ट हैं।
 

 

4 of 5
priyanka chopranick jonas
बता दें प्रियंका के घर पर शिव पूजा के साथ सेरेमनी का शुभारंभ हुआ। प्रियंका की कजिन परिणीति और कुछ मेहमान उनके घर पर इस दौरान मौजूद रहे। इस फंक्शन के लिए प्रियंका के घर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick
बता दें कि दोनों की सगाई की फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पीले रंग के सलवार-कुर्ते में प्रियंका गजब ढा रही हैं तो निक जोनस भी व्हाइट कलर की शेरवानी में कुछ कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। निक और प्रियंका की इस सगाई में प्रियंका की मां और निक के पेरेंट्स भी शामिल थे। पूजा और सगाई के बाद प्रियंका के उच्च करीबी दोस्त भी उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे। अर्पिता ख़ान शर्मा, अनुषा दांडेकर, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें