फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में आगे आए प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, कई संस्थाओं के साथ पीएम केयर्स फंड में भी दिया डोनेशन

Tue, 31 Mar 2020 11:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जंग में जिसका जितना भी योगदान हो वो कम नहीं है। देश का हर एक नागरिक अपने-अपने हिसाब से इसमें योगदान दे रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसमें बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय, सलमान और कार्तिक के बाद अब निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है। इतना ही नहीं निक और प्रियंका ने कई सारे एनजीओ में भी डोनेशन दिया है। जिसमें से एक यूनिसेफ भी है। इस समय में हर कोई लोगों की मदद के लिए तत्पर है ऐसे में निक और प्रियंका ने भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कदम उठाया है। इसकी जानकारी निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
इसके साथ ही एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, 'दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों। उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी अमाउंट छोटा नहीं होता। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।'
 

4 of 5
priyanka chopra nick jonas
वहीं निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन एनजीओ के कॉन्टेक्ट नंबर और लिंक साझा किए हैं जिनमें उन्होंने डोनेट किया है। ताकि इसे देखकर उनके फैन्स और उनसे जुड़े तमाम लोग भी इस काम में आगे आ सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick
गौरतलब है कि निक और प्रियंका ही नहीं बल्कि टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। बता दें कि इस समय देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ है। इस लॉकडाउन की वजह से ही कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए ये सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें