फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन की अगली फिल्म होगी ‘पानी’, पहले से जान लें कहानी

Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) ने अपने ताजा मराठी फिल्म के विस्तृत ब्योरे का एलान कर दिया है। फिल्म का नाम ‘पानी’ है जिसका निर्देशन आदिनाथ कोठारे कर रहे हैं। कोठारे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
फिल्म एक सत्य कहानी पर आधारित है जिसका संबंध पूरे क्षेत्र को प्रभावित करने वाले विकट संकट से है। पीपीपी के लिए यह चौथी मराठी फिल्म होगी। पीपीपी का मकसद हमेशा से ही क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने और नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म प्रदान करने का रहा है। महाराष्ट्र के सूखा ग्रस्त क्षेत्र मराठवाड़ा के गांव नागदरवाड़ी के एक आम आदमी की सच्ची कहानी से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म में मानवीय संघर्ष और प्रेम कथा का खूबसूरत मेल है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
फिल्म के जरिए एक संदेश देने की कोशिश की गई है जो आज की दुनिया में रहने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। फिल्म में आदिनाथ कोठारे, रुचा वैद्य, सुबोध भावे, किशोर कदम, गिरीश जोशी और राजित कपूर जैसे एक्टर होंगे। इसे 10 मई को पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘पीपीपी के जरिए हम अच्छी कहानी दिखाना चाहते हैं। हम नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के अलावा दर्शकों का मनोरंजन भी करना चाहते हैं। 

4 of 5
priyanka chopra
हम जिस संसार में रह रहे हैं उसकी सच्चाईयों को प्रतिबिंबित करने वाली ढेरों कहानियां हैं। मुझे लगता है कि इन कहानियों को लोगों को दिखाना महत्वपूर्ण है। पानी इसी तरह की कहानी है और आदिनाथ के साथ काम करने को लेकर हमारी सोच सकारात्मक है।’ पीपीपी की ओर से इसके पहले कई मराठी फिल्मों को बनाया गया है जिसमें राजेश मापुस्कर निर्देशित वेंटीलेटर (2016), गिरिधरन स्वामी निर्देशित काय रे रसकाला (2017) और अरुण राजे निर्देशित आगामी फिल्म फायरब्रांड शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपीपी ने हमेशा से ही विषयवस्तु आधारित कहानियों को प्रोत्साहित किया है चाहे वह किसी भी भाषा या क्षेत्र से संबंधित हों। पीपीपी की ओर से अब तक भोजपुरी, पंजाबी, सिक्किमी और असमी फिल्मों को प्रोड्यूस किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें