फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी के बाद बिग बी ने लिखी दिल छूने वाली कविता

Sat, 10 Feb 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के बीग बी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं।  फैन्स से अपने विचार हमेशा साझा करते रहते हैं। कल ही लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बिग बी ने अपने फैन्स के लिए एक कविता लिखी। आइए देखते हैं कि बिग बी ने इस कविता में क्या लिखा है..
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन ने अपने अस्पताल जाने के अनुभव को इस कविता में उकेरा है। आइए पढ़ते हैं...

'जी हाँ जनाब मैं अस्पताल जाता हूँ
बचपन से ही इस प्रतिक्रिया को जीवित रखता हूँ ,
वहीं तो हुई थी मेरी प्रथम पयदाइशि चीत कार
वहीं तो हुआ था अविरल जीवन का मेरा स्वीकार
इस पवित्र स्थल का अभिनंदन करता हूँ मैं
जहाँ इस्वर बनाई प्रतिमा की जाँच होती है तय
धन्य है वे ,
धन्य हैं वे'


(पूरी कविता पढ़ने के लिए बिग बी के ब्लॉग पर जाएं या यहां क्लिक करें

 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को पीठ में दर्द के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि अमिताभ को रूटीन जांच के लिए भर्ती कराया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें कमर के निचले हिस्से में दर्द था जिसे 'लंबर रीजन' कहा जाता है। वहां इंजेक्शन लगाकर उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ट्विटर पर उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी फैन्स से साझा की थी। अमिताभ बच्चन की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में वे ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। बता दें कि दोनों ने 27 साल बाद एक साथ काम किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें