फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कान फेस्टिवल' में फैली प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह, इन तस्वीरों से सामने आया सच

Sun, 19 May 2019 12:33 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
'मेट गाला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी खूबसूरती कहर ढाया। कान से प्रियंका के एक के बाद एक कई लुक वायरल हुए। अभिनेत्री ने सबसे पहले ब्लैक गाउन पहन रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। इसके बाद वह व्हाइट ड्रेस में दिखीं। फिर पर्पल और सीग्रीन कलर की ड्रेस में भी देसी गर्ल ने तहलका मचा दिया था। इस दौरान की कुछ तस्वीरों से ये कयास लगाए जाने लगे थे प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इन ताजा तस्वीरों को देखने के बाद इन बातों पर विराम लगता दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
सामने आईं प्रियंका की इन ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें महज अफवाह है। दरअसल, अभिनेत्री ने इतनी स्लिम फिट ड्रेस पहनी हुई है जिसे गर्भावस्था में पहनना नुकसानदायक माना जाता है। गौतरलब है कि फेस्टिवल में प्रियंका की कुछ तस्वीरों पर एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐसा कमेंट किया था जिससे लग रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। कान के पहले दिन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर हॉलीवुड एक्टर ऑक्टेविया स्पेंसर ने कमेंट किया था। 






View this post on Instagram






 

Cannes 2019 @red #5BFilm

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 16, 2019 at 2:04pm PDT

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि ऑक्टेविया ने लिखा था, “Stunning Mamacita” अंग्रेजी में ममासीटा का मतलब 'हॉट मॉम' माना जाचा है । ऑक्टेविया के इस कमेंट के बाद फिर से कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका यकीनन प्रेग्नेंट हैं। गौरतलब है कि ऑक्टेविया और प्रियंका की मुलाकात फिल्म 'A Kid Like Jake' के प्रमोशन के दौरान हुई थी । 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ चुकी हैं। एक इवेंट में प्रियंका का बेबी बंप भी नजर आने चर्चा हुई थी। इस पर अभिनेत्री की मां ने कहा था कि कैमरे के गलत एंगल की वजह से ऐसी तस्वीरें आई हैं। ऐसे में प्रियंका के प्रेंग्नेंट होने की खबरों को मां मधु चोपड़ा ने खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें कि कान में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए थे । इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया । वैसे ये पहली बार नहीं है। प्रियंका और निक अक्सर किसी ना किसी इवेंट में एक-दूसरे को किस करते नजर आ चुके हैं । कान से दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें