फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक पर आया मां का बयान, बोलीं- 'मैंने तुरंत उसे कॉल किया और...'

Wed, 08 May 2019 02:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
इस साल के मेट गाला में कई सेलेब्रिटीज के फैशन ने फैंस को चौंका दिया। कुछ सेलेब ऐसे आउटफिट और मेकअप में पहुंचे जिसे देख लोग डर भी गए । इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी रहीं । प्रियंका मेट गाला में शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं । खड़े घुंघराले बाल, सफेद आईब्रो और रेड लिपस्टिक में प्रियंका अतरंगी लग रही थीं । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
गाला के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका के कॉस्ट्यूम्स पर बने मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन मीम्स और ट्रोल का जवाब प्रियंका की तरफ से नहीं आया ।
विज्ञापन

3 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका के आउटफिट को लेकर खुशी जताई है। मधु चोपड़ा ने कहा, "मैंने प्रियंका की तस्वीर देखते ही उसे कॉल किया, जी किया कि यहां होती तो झप्पी पा लेती, बहुत सुंदर और स्पेशल लग रही थी। निक और प्रियंका दोनों ही काफी जंच रहे थे। निक को देख तो मुझे किसी डॉन की याद आ गई।"

4 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि मधु चोपड़ा अब एक प्रोड्यूसर भी हैं । जिस लुक और ड्रेस के लिए प्रियंका इतनी ट्रोल हुईं उसे बनाना आसान नहीं था । इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में थी । प्रियंका चोपड़ा के 'Dior' गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
वहीं उन्होंने जो डायमंड ईयरिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। मेट गाला में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण पिंक कलर की सिंडरेला ड्रेस में नजर आईं । फैंस को दीपिका का लुक काफी पसंद आया ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें