diya mirza
- फोटो : social media
ये तस्वीर दीया मिर्जा की है। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म रहना है तेरे दिल में की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।