फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर, रोमांटिक फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Wed, 21 Apr 2021 08:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram
हॉलीवुड में लगातार व्यस्त दिख रहीं बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। प्रियंका ने निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में और प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram
तस्वीर के साथ साथ प्रियंका ने निक के लिए रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मिस यू सो मच माय लव।' फैंस को प्रियंका और निक की यह फोटो काफी पसंद आ रही है। एक बार फिर निक के लिए प्रियंका का यह प्यार देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और तस्वीर पर जमकर प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक किसी गार्डन में आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका ने ऑफ ह्वाइट ओवर कोट पहना है और निक ब्लू जैकेट और जींस में नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की प्यार भरे पल के साथ साथ उनका लुक भी काफी पसंद आ रहा है। दोनों काफी कूल और स्टाइलिश लग रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों साथ हैं और अपनी खुशी-खुशी अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई थी और साथ ही अपने नए रेस्टोरेंट सोना को लेकर भी वो काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि प्रियंका और निक ने लॉकडाउन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें