फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस को इंग्लैंड से ढूंढकर लाए थे विनोद खन्ना, अब लाइमलाइट से गायब है वो घुंघराले बालों वाली लड़की

Wed, 21 Apr 2021 07:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अंजला जावेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कब किसके सितारे बुलंदी पर पहुंच जाएं और कब गर्दिश में चले जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। 90 के दशक की कई अभिनेत्रियां आज भी फिल्में कर रही हैं तो कई ऐसी भी हैं जो लाइमलाइट से एकदम गायब हो चुकी हैं। गुमनाम सितारे में आज हम बात कर रहे हैं अंजला जावेरी की। अंजला जावेरी की खोज जाने माने एक्टर विनोद खन्ना ने इंग्लैंड में की थी।

 
विज्ञापन

2 of 7
अंजला जावेरी - फोटो : Social Media
दरअसल उन दिनों विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए 'हिमालय पुत्र' नाम से फिल्म बना रहे थे जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। उनकी ये तलाश अंजला जावेरी के रूप में पूरी हुई। लेकिन ये फिल्म नहीं चली। इसका नतीजा आप देख सकते हैं कि मशहूर एक्टर के बेटे होने के बाद भी अक्षय खन्ना लीड किरदार में नजर नहीं आए। उन्हें साइड रोल से ही काम चलाना पड़ा।


 
विज्ञापन

3 of 7
अंजला जावेरी
हिमालय पुत्र में नजर आई ये एक्ट्रेस भले ही अब गुमनाम है, लेकिन एक समय में इन्होंने सलमान खान और काजोल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में भी काम किया था। इस फिल्म में अंजला जावेरी, काजोल की दोस्त का किरदार निभाती हैं। क्या आप जानते हैं कि अंजला आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
 

4 of 7
अंजला जावेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्यार किया तो डरना क्या के बाद उन्होंने कई और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में उनके करियर को आगे नहीं बढ़ा सकीं। उनकी एकमात्र हिंदी फिल्म जो हिट रही वो थी 'जब प्यार किया तो डरना किया'। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग किरदार था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। अंजला ने यूं तो अपने करियर के दौरान कई फिल्में की, लेकिन उन्हें सफल एक्ट्रेस का मुकाम नहीं मिल सका।

 
विज्ञापन

5 of 7
अंजला जावेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
असल जिंदगी में अंजला जावेरी ने मॉडल और एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी की है। आज अंजला जावेरी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। तरुण अरोड़ा वही हैं जिन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना के ब्वॉयफ्रेंड का रोल निभाया था। हिंदी फिल्मों में जब अंजला की किस्मत नहीं चमकी तो उन्होंने साउथ फिल्मों का रुख किया। साउथ में वो जाना-माना नाम हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अंजला जावेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ में अंजला जावेरी ने तमिल से लेकर तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है और सभी लगभग हिट ही रही हैं। लोकप्रियता के मामले में वो साउथ की बाकी हीरोइनों से पीछे नहीं हैं। हालांकि अब वे फिल्में कम ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंजला जावेरी

बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में न चलने से अंजला ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया और फिर गुम सी हो गईं। वैसे इंडस्ट्री में तारा शर्मा, किमी काटकर, फराह नाज, आयशा जुल्का जैसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो यूं ही अचानक से गायब हो गईं। इनमें से ज्यादातर एक्ट्रेस फिल्मों की नाकामी के चलते भी गायब हुईं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें