फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के लिए प्रियंका चोपड़ा छोड़ देंगी करोड़ों का शो, 10 साल बाद साथ आएंगे नजर

Sat, 31 Mar 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
बॉलीवुड फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से नजर नहीं आईं। ऐसे में प्रियंका के फैंस उन्हें फिर से फिल्मों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका कुछ समय के लिए भारत आई थीं लेकिन 'क्वांटिको' की शूटिंग की वजह से उन्हें आयरलैंड जाना पड़ा। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें 'क्वांटिको' सीरियल को छोड़ना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
सूत्रों की मानें तो प्रियंका को 'भारत' फिल्म की कहानी पसंद आई है। वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी है। उन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अगर प्रियंका इस फिल्म को साइन करती हैं तो वह 'क्वांटिको' के चौथे सीजन में नजर नहीं आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
सूत्रों की मानें तो प्रियंका 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को लेकर कुछ ज्यादा एक्साइटेड नहीं है। उनका मानना है कि सीरीज को आगे बढा़ने से फैंस का एक्साइटमेंट कम हो जाएगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की बजाय अब हिंदी फिल्मों की ओर दोबारा रुख करना चाहती हैं।

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग में बिजी है। सीरियल का प्रमोशन करने के बाद वह जल्द ही भारत लौट आएंगी। हालांकि 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। तीसरे सीजन के ऑन एयर होते ही इसका ऐलान किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' के चौथे सीजन के लिए प्रियंका ने अभी तक मेकर्स को मना नहीं किया है। आपको बता दें, 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं प्रियंका इससे पहले सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें