फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की शादी से लेकर 'बिग बॉस 12' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 03 Dec 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
एक दूजे के हुए प्रियंका और निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। 2 दिसंबर को शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन में हुईं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसे प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब दोनों की एक और तस्वीर सामने सामने आई है। इसमें निक, प्रियंका को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।
 
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की शादी की एक और फोटो हुई Leak, वेडिंग के बीच निक ने खेला क्रिकेट और मारा छक्का
विज्ञापन

2 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
आतिशबाजी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा की शादी के रस्मों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। दरअसल, एक दिसंबर को क्रिश्चियन रीति रिवाज से प्रियंका की शादी हुई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए लोगों से अपील करती रही हैं। 

पढ़ें: शादी में आतिशबाजी पर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले- अब तो पटाखे से ऑक्सीजन निकल रही है न...
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
कपिल की शादी का कार्ड आया सामने
दीपिका और प्रियंका के बाद अब कपिल शर्मा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। इस बीच कपिल शर्मा की शादी का पूरा कार्ड सामने आया है। कार्ड के साथ कपिल 4 तरह की मिठाईयों का डिब्बा दे रहे हैं। कार्ड में पहले गिन्नी का और फिर कपिल का नाम लिखा है। 

पढ़ें: गिन्नी चतरथ संग 7 फेरे लेने से पहले कपिल शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, मेहमान भी रह गए हैरान

4 of 5
konkana sen sharma - फोटो : file photo
कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। आज कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन है। उन्होंने साल 1983 की बंगाली फिल्म 'इंदिरा' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया। कोंकणा ने अपनी मां अपर्णा के डायरेक्शन में इंग्लिश भाषा की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' में काम किया और उस फिल्म के लिए कोंकणा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

पढ़ें: प्रेग्नेंट होने के बाद इस एक्ट्रेस ने लिव इन पार्टनर से गुपचुप रचाई थी शादी,5 साल में ही टूटा रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : instagram
'बिग बॉस' में कोई एलिमिनेशन नहीं
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। एविक्शन के लिए जसलीन मथारू, दीपिका कक्कड़, मेघा, दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी का नाम शामिल था। सभी को राहत की सांस तब मिली, जब सलमान ने ऐलान किया कि इस हफ्ते कोई बेघर नहीं होगा। पांचों कंटेस्टेंट के एविक्शन प्रॉसेस को अगले हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। 

पढ़ें: बिग बॉस में पहुंची सैफ अली खान की बेटी सारा, बोलीं- 'पापा के आगे कोई भी एक्टर कुछ नहीं' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें