बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा इन दिनों अपने आपको 7वें आसमान पर महसूस कर रही हैं आखिर उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'वेंटिलेटर' को फिल्मफेयर अवॉर्ड में 15 नॉमिनेशन जो मिले हैं।
पढे़ं- बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं कटरीना कैफ, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
2 of 5
मधु चोपड़ा
हाल ही में सम्पन्न हुए 'फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी 2017' में इस फिल्म को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं जिसे लेकर प्रियंका और उनकी मां ने टीम को बधाई दी है। इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा- मैं उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने इस फिल्म को इतना सराहा। ये फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है।
पढे़ं- 'मोहब्बतें' के 17 सालः 25 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने वाले थे बिग बी, जानें ऐसे सीक्रेट
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra
बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म को मिले एक साथ इतने नॉमिनेशंस से प्रियंका बेहद खुश है। उनका कहना है कि मेरे प्रोडक्शन की ये पहली फिल्म थी जिस वजह से उन्होंने ज्यादा उम्मीद नहीं की थी। इस फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया उसके लिए मैं काफी गर्व महसूस कर रही हूं। मैं राजेश मापुस्कर, जितेंद्र जोशी, आशुतोष गोवारिकर और मधु चोपड़ा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को भी थैंक यू कहा।
पढ़ें- यौन उत्पीड़न पर सिर्फ मशहूर महिलाओं को है बात करने का हक: कल्कि
4 of 5
priyanka chopra
आपको बता दें कि फिल्म वेंटिलेटर प्रियंका चोपड़ा की बतौर प्रोड्यूसर पहली मराठी फिल्म थी जिसे उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था। ये फिल्म बीते साल 4 नवंबर 2016 को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
पढे़ं- राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, 21 की उम्र में हुई शादी तीन साल में टूटी
ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसने 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार में 3 अवॉर्ड जीते थे। जिसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार राजेश मापुसकर को, सर्वश्रेष्ठ संपादन का रामेश्वर भगत को और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार आलोक डे को दिया गया था।