फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: देश के 3 प्रधानमंत्रियों के नाम तक नहीं बता पाईं प्रियंका चोपड़ा

Tue, 17 Jan 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
देश की नामी गिरामी हीरोइन अगर देश के प्रधानमंत्रियों के नाम तक न बता पाए तो क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ है। एक चैट शो में जब उनसे देश के किन्हीं तीन प्रधानमंत्रियों के नाम पूछे गए तो वो बगलें झांकने लगी। 

प्रियंका जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगी, जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया। इस शो में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए और खुद करण ने भी उनसे कई राज उगलवाए।
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से सहमी ये हीरोइन, कहा, 'उम्मीद करती हूं मां नहीं देखे ये चेट शो'

2 of 5
- फोटो : Twitter
प्रियंका की भी हालत 'मरता क्या ना करता' वाली हो गई और बुरी तरह फंस गईं। करण ने जब प्रियंका से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को किस किया है? इस पर प्रियंका थोड़ा फंसी नजर आईं और उन्होंने बस यही कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि उनकी मां ये शो ना देखें वरना उनकी पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से सहमी ये हीरोइन, कहा, 'उम्मीद करती हूं मां नहीं देखे ये चेट शो'

3 of 5
- फोटो : Twitter
लेकिन हद तो तब हो गई जब प्रियंका कुछ जनरल नॉलेज के सवालों को जवाब नहीं दे पाईं। सबसे ज्यादा आश्चर्य तो तब हुआ जब भारत के तीन प्रधानमंत्रियो तक का नाम वो नहीं बता पाईं और खुद करण भी इस पर हैरान रह गए।

अगली स्लाइड में देखें प्रियंका चोपड़ा का 'कॉफी विद करण' का प्रोमो।

पोल खुलने के डर से सहमी ये हीरोइन, कहा, 'उम्मीद करती हूं मां नहीं देखे ये चेट शो'

4 of 5
यानि करण जौहर के इस शो में दर्शकों को खूब मसाला मिलने वाला है। शो पर प्रियंका ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में भी बात की और कहा कि वो अभी सिंगल है।

प्रियंका हॉलीवुड में काम कर रही हैं और जब उनसे पूछा गया कि भारत और वहां के लड़कों में क्या अंतर है। इस पर प्रियंका ने कहा कि भारत में लड़के किसी लड़की से कुछ भी पूछने या डेट पर ले जाने से पहले काफी सावधानी बरतते हैं जबकि वहां पर लड़के जान ना पहचान और बस आपको सीधे डिनर पर चलने के लिए पूछ लेते हैं। 

देखें प्रियंका चोपड़ा का 'कॉफी विद करण' का प्रोमो - 
  From talks of marriage to shots of Koffee, @priyankachopra will be on the couch getting 'personal' with @karanjohar! #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/YBJVVtN7ks — Star World (@StarWorldIndia) January 15, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल खुलने के डर से सहमी ये हीरोइन, कहा, 'उम्मीद करती हूं मां नहीं देखे ये चेट शो'

5 of 5
हालांकि प्रियंका ने कहा कि वो इतनी बोल्ड नहीं हैं कि किसी के भी साथ चली जाएं। जहां प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' जल्द ही रिलीज होने वाली है, वहीं वो इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी हैं।

हाल में इस शो के दौरान एक स्टंट करते हुए उनके सिर में मामूली चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो ठीक हैं और आराम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें