फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल की वजह से बर्बाद हो जाता प्रियंका चोपड़ा का करियर, कई साल तक बैठना पड़ा था खाली

Wed, 06 Jun 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लव इंट्रेस्ट को लेकर चर्चा में है । कहा जा रहा है कि वो अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं । इसके अलावा प्रियंका 2 साल बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं । फिल्म में प्रियंका, सलमान खान के साथ नजर आएंगी ।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इस फिल्म में वो सेकंड लीड थीं । अब प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं । अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने ये मुकाम पाया है । लेकिन डेब्यू फिल्म से पहले प्रियंका के हाथ से कई ऑफर निकल गए थे । जिनका उन्हें काफी अफसोस था ।
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका की बायोग्राफी सामने आई है । जिसे जर्नलिस्ट भारती प्रधान ने लिखा है । इस बुक का नाम 'प्रियंका चोपड़ाः द डार्क हॉर्स' है । बुक में प्रियंका के करियर की जर्नी के बारे में बताया गया है । सबसे पहले प्रियंका को विजय गलानी की एक फिल्म ऑफर हुई थी । अभी फिल्म का नाम तय नहीं हो पाया था ।

 

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा
इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे । फिल्म में प्रियंका के साथ बॉबी देओल को लिया गया था । फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन प्रोड्यूसर गलानी प्रियंका चोपड़ा से मिलने उनकी मेकअप वैन में पहुंचे । इस दौरान प्रियंका के मैनेजर प्रकाश जाजू भी मौजूद थे ।
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका चोपड़ा
विजय गलानी ने बुक में बताया, 'हाल ही में प्रियंका ने लंदन में नेजल सर्जरी करवाई थी । इस वजह से उनकी नाक कुछ अजीब लग रही थी । गलानी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ । फिल्म की थोड़ी शूटिंग हो चुकी थी । इसके बाद लंदन में शूटिंग का लॉन्ग शेड्यूल था ।'
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने कहा, 'जिस हीरोइन की नाक ठीक ना दिख रही हो , उसके साथ हम कैसे शूटिंग शूरू कर सकते थे । प्रियंका को यकीन था कि उनकी नाक एक महीने में ठीक हो जाएगी । एक महीना बीत गया लेकिन नाक की परेशानी वैसी ही थी । इसके अलावा बॉबी देओल भी प्रियंका के लुक की वजह से उनके साथ काम करने में अनकंफर्टेबल थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा
'बॉबी ने तो पैसे वापस करने का भी मन बना लिया था । महेश मांजरेकर की फिल्में भी उस दौरान फ्लॉप जा रही थीं । उनकी मार्केट वैल्यू गिर गई थी । ऐसे में एक और फिल्म बीच में रुक गई ।' अपनी नाक की वजह से प्रियंका के हाथ से करीब 8 फिल्में निकल गई थीं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें