फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में कुछ इस तरह मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Oct 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिवाली के खास मौके पर यूं तो सभी बॉलीवुड स्टार ने अपने-अपने तरीके से दिवाली मनाई। बॉलीवुड अभिनेत्री और अब हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने इस बार की दिवाली कुछ अलग ही अंदाज में सेलीब्रेट की। प्रियंका ने न्यूयार्क स्थित अपने अपार्टमेंट में दोस्तों के साथ दिवाली सेलीब्रेट की। इस दौरान वह बिल्कुल देसी अंदाज में दिखी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गुलाबी रंग की साड़ी पहने प्रियंका बिल्कुल भारतीय लुक में थीं। इस दौरान क्वांटिको गर्ल के साथ उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। प्रियंका ने दिवाली पर पूरे रीति-रिवाज से दिवाली पूजन भी किया। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए भारतीय भोजन और मिठाइयों का भी इंतजाम किया। 
विज्ञापन

3 of 4
उनके चाहने वालों को उनकी यह अदा छू गई, सोशल मीडिया पर जब उन्होंने इसकी तस्वीर शेयर की तो इसकी काफी तारीफ की गई। गौरतलब है कि प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन के लिए फिलहाल न्यूयॉर्क में ही हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का पहला और दूसरा सीजन सुपरहिट रहा था। जिसके बाद अब वो सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। खास बात ये है कि क्वांटिको के सीजन 2 में 22 एपीसोड थे, मगर इसके सीजन-3 में कुल 13 एपीसोड हैं। दिवाली मनाने के बाद प्रियंका ने अपने सभी फैंस को दिवाली की शुभकामानएं भी दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें