फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- 'अपने मध्यम वर्ग परिवार की इस आदत को अभी तक नहीं छोड़ पाई'

Thu, 10 Oct 2019 10:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लंबे समय बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी की है। इस फिल्म का प्रमोशन उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका में भी किया है। 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिदंगी के अलावा पति निक जोनस को लेकर भी ढेर सारे खुलासे कर रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने बारे में बेहद खास खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हास्य कलाकार साहिल शाह, सपना वर्मा, अंगद सिंह और सुमुखी सुरेश के शो ईस्ट इंडिया कॉमेडी में पहुंचीं। यहां उन्होंने फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के अलावा अपने बारे में भी ढेर सारी बात कीं। प्रियंका चोपड़ा अब भले की करोड़ों रुपए की मालिक हों, लेकिन वह जमशेदपुर के मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखती हैं। ऐसे में शो में उनसे उनकी मध्यम वर्ग के दौरान की आदतों के बारे में पूछा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा से शो में पूछा गया कि एक मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखने की वजह से उनके अंदर अभी तक कौन सी मध्यम परिवार वाली आदत बनी हुई है ? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह अब भी सैंडविच के साथ आम का अचार खाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि चीज सैंडविच के साथ आम का अचार काफी स्वादिष्ट लगता है। 

4 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें घर का बना हुआ आम का अचार ही पसंद है। इसके अलावा उन्होंने और भी ढेर सारी बातें कीं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी प्लान को लेकर भी खुलासा किया था।  हाल ही में प्रियंका अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। यहां उनसे निक जोनस और मां बनने को लेकर ढेर सारे सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा से मां बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बेकरार हूं। मेरा मतलब है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं, निक और मैं भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।' प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।  

पढ़ें: निक के बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें