प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे कहा, "जीवन में ऐसे दिन भी आएंगे, जब आपको यह दर्द बिल्कुल नहीं सताएगा और जब आप कोई तस्वीर देख लेंगे तो यह दर्द फिर से वापस आ जाएगा। आज भी उनकी तस्वीर देखकर वह दिन सामने आ जाता है और मुझे पूरी तरह से झकझोर कर रख देता है। दुख भी आपके जीवन में अपना एक समय लेता है और इसे धीरे-धीरे करके आपको छोड़ना होता है।" मालूम हो कि अशोक चोपड़ा की कैंसर से लड़ाई 2013 में समाप्त हुई, जिसका प्रियंका पर गहरा प्रभाव पड़ा, उन्होंने पिता के लिए एक टैटू भी बनवाया है।