फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गोविंदा से होने लगी निक जोनस की तुलना तो प्रियंका चोपड़ा के पति ने ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 24 Aug 2019 05:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्सर दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार सिर्फ निक का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी तुलना गोविंदा से की जा रही हैं। बड़ी बात है कि इस पर निक ने प्रतिक्रिया भी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आए थे जिसमें उनकी और गोविंदा की फोटोज को एक साथ शेयर किया जा रहा था। ऐसे में खुद निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें साथ ही एक गोविंदा की भी फोटो है।

पढ़ें: शादी के बाद प्रियंका का पति निक पर बड़ा खुलासा, बताया सुबह उठकर सबसे पहले करते हैं क्या काम?
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
इस फोटो को शेयर करते हुए निक ने एक शब्द का कैप्शन भी दिया है। निक ने फोटो के साथ में लिखा है- सटीक (Accurate)। फोटोज में दोनों ही काफी हद तक एक समान दिख रहे हैं। बता दें कि गोविंदा की यह फोटो थ्रोबैक है जबकि निक की फोटो उनके रीसेंट म्यूजिक वीडियो की है।

4 of 5
Priyanka Chopra, Madhu and Nick Jonas - फोटो : instagram
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निक और प्रियंका के फोटो- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले हाल ही में निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें शो के बीच में ही निक प्रियंका के लिए प्यार का इजहार करते दिख रहे थे।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर 80 हजार की पहनी थी ड्रेस, साढ़े तीन लाख का काटा केक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas
निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में शाही शादी की थी। दोनों की शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वहीं दोनों अक्सर एक दूसरे से प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

पढ़ें: क्यों खफा-खफा सी नजर आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सिगरेट पीने से ट्रोल होते ही वायरल हुईं नई तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें