फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात

Sun, 28 Feb 2021 04:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस-माइली सायरस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों की सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। साथ ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक का नाम कई हॉलीवुड की अभिनेत्रियों और गायक के साथ जुड़ चुका है। उनमें से एक मशहूर गायिका माइली सायरस भी थीं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस-माइली सायरस - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर निक जोनस और माइली सायरस की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माइली सायरस ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर को साझा किया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। माइली सायरस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माइली सायरस - फोटो : सोशल मीडिया
माइली सायरस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक थ्रोबैक तस्वीर निक जोनस के साथ भी है। तस्वीर में माइली सायरस और निक जोनस एक झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह दोनों काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। माइली सायरस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए खास कैप्शन लिखा है।

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आपको बस वहां रहना था।' माइली के तस्वीरें साझा करते ही यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइली सायरस-जोनस ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो माइली जब टीवी शो हन्ना मोंटाना कर रही थीं और निक जोनस ब्रदर्स बॉय बैंड का हिस्सा थे, तब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। माइली ने जहां एक्टर लियाम हेम्सवर्थ से शादी कर ली। तो वहीं, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का हाथ थामा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें