फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा- शादी में आया था 'पैनिक अटैक', मां हो गई थीं नाराज

Sat, 09 Feb 2019 08:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
बीते साल 1 और 2 दिसंबर को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। राजस्थान के जोधपुर में दोनों ने धूम धाम से शादी की थी। पहले दोनों ने क्रिश्चियन और उसके एक दिन बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने कई बार रिसेप्शन भी दिया। इन दिनों प्रियंका और निक अपने काम के साथ अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। बीते दिनों अपनी और निक की एक बेडरूम फोटो शेयर करने पर वह ट्रोल हो गई थीं। हाल ही में प्रिंयका जिम्मी फेलॉन के शो में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर वहां हर शख्स हैरान रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
एबीसी न्यूज के मुताबिक इस शो में प्रियंका ने अपनी रियल लाइफ के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने अपने और निक के रिश्ते को लेकर भी कई बातें बताई। इस बातचीत के दौरान उन्होंने उस पल के बारे में बात की जब वे निक जोनस के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि वे वेडिंग के लिए रेडी थी और उन्हें पैनिक अटैक शुरू हो गया था। प्रियंका ने कहा कि अचानक जब आपको साथ कुछ नया होता है तो थोड़ा अजीब फील होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने कहा, ‘यह तब हुआ जब मैं निक के पास जा रही थी, ये क्रिश्चिन रीति रिवाज वाली शादी की बात है। मैं पर्दे के पीछे खड़ी थी और वहां खड़े लोग मुझे कह रहे थे कि कब वहां जाना है। शादी के लिए थीम सॉन्ग बजनेवाला था। ऐसे में मुझे पैनिक अटैक शुरू हो गया। इसके बाद वह बड़ा सा दरवाजा खुला और वह (निक) सामने खड़ा था। उस लम्हे को मैं कभी भूल नहीं सकती।’

4 of 5
priyanka chopra nick jonas
उन्होंने कहा, 'विवाहित जीवन अलग है। पति और बॉयफ्रेंड में बहुत बड़ा अंतर होता है, यहां तक कि मंगेतर और पति में भी बहुत बड़ा अंतर होता है। जब मेरी शादी हुई तब मैं इस बात को नहीं जानती थी। लेकिन एक अच्छे इंसान से शादी करना आपके जीवन को सरल बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
दो रीति रिवाज से शादी करने के सवाल पर प्रियंका ने कहा- 'मैं ऐसी ही शादी करना चाहती थी। वैसे हमारी शादी में 200 लोग ही थे जबकि इंडियन वेडिंग में करीब 1000 लोग शामिल होते है। मेरी मां छोटी शादी के लिए मना कर रही थीं और इसी बात को लेकर वो शादी में पूरे समय नाराज भी रही। वो चाहती थी कि शादी में हमारे ज्वैलर तक शामिल हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें