Deepa Mehta
- फोटो : file photo
दीपा मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
एकेडमी ऑफ कैनिडियन सिनेमा एंड टेलीविजन, फिल्ममेकर दीपा मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। द कैनेडियन एकेडमी ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है। फायर, अर्थ और वाटर जैसी फिल्में बनाने वालीं दीपा मेहता ने सम्मान के लिए शुक्रिया कहा है। बता दें कि दीपा मेहता को उनकी फिल्मों को कनाडा के मनोरंजन इंडस्ट्री में अहम योगदान के लिए ये पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।