फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी, एक हफ्ते के कलेक्शन से ही फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

Thu, 06 Dec 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : twitter
डायरेक्टर शंकर की फिल्म 2.0 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। तमिल और तेलुगू के अलावा फिल्म हिन्दी भाषा के डब वर्जन में भी अच्छा कमा रही है। फिल्म के कलेक्शन का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि 2.0 अक्षय कुमार के करियर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। नवंबर का महीना वैसे भी बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा, ऐसे में 2.0 सिनेमाघर मालिकों के लिए राहत की बात है। 
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि '2.0 ने पहले हफ्ते 500 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है।' वहीं फिल्म ने बाहुबली: द बिगनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाहुबली: द बिगनिंग के हिन्दी वर्जन का लाइफटाइम कलेक्शन 117 करोड़ था। इस लिहाज से फिल्म ने 6 दिन में ही बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : twitter
फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन की अपेक्षा 6ठे दिन इसमें 13 फीसदी की गिरावट आई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 20.25 करोड़, शुक्रवार को 18 करोड़, शनिवार को 25 करोड़, रविवार को 34 करोड़ कमाए। फिल्म की कमाई में सोमवार को काफी गिरावट हुई और 13.75 करोड़ ही जुटा सकी। वहीं मंगलवार को इसने कुल 11.50 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 6 दिन में कुल 122.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

4 of 5
2.0
2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : twitter
इस बीच रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत के बाद अब यह फिल्म चीन में रिलीज होने वाली है। 2.0 की प्रोडक्शन कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म के चीन में रिलीज होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। एक नोट शेयर करते हुए लाइका ने लिखा कि फिल्म 2.0 अगले साल तक चीन के 10,000 थियेटर और 56,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें