फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहन दिल्ली के प्रदूषण पर बोलते ही ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले- 'इतनी नौटंकी कैसे...'

Tue, 05 Nov 2019 03:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके भयानक प्रदूषण की जद में हैं। यहां रह रहे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को लेकर जहां राजनेता अपनी राजनीति कर रहे हैं, वहीं आम जनता के साथ फिल्मी सितारे भी इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण  पर अपनी प्रतिक्रिया देते ही प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : file photo
दरअसल, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका को भयंकर प्रदूषण का समाना करना पड़ा। ऐसे में प्रियंका ने प्रदूषण से बचने और अपने मुंह को ढकने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया। मास्क पहने हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण की स्थिति पर एक पोस्ट भी लिखा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा- 'द व्हाइट टाइगर के लिए शूटिंग का दिन। इस समय यहां शूटिंग करना काफी मुश्किल हो गया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि ऐसे स्थिति में जिंदगियां कैसे जी रही होंगी। शुक्र है हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी चीजें हैं। बेघरों के लिए प्रार्थना करो सभी सुरक्षित रहें।' प्रियंका की इस तस्वीर और कैप्शन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
that_tallguy777 नाम के यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- उस दिन तो बड़ी बीड़ी फूंक रही थीं। me_gaurav_singh लिखते हैं- इतनी कैसे नोटंकी कर लेती हो दीदी सिगरेट भी पीती हो, अस्थमा लेकर रोती हो और फिर मास्क पहन लेती हो। शाशांक नाम के यूजर ने प्रियंका को आंटी तक बोल दिया। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा- आ गई अस्थमा आंटी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर और भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका की पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही थीं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। यूजर्स प्रियंका से सवाल कर रहे थे कि दीवाली में पटाखे जलाने पर तो वो अस्थमा का हवाला देती हैं लेकिन पति के साथ सिगरेट पीते हुए क्या उन्हें अपनी बीमारी याद नहीं आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें