फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक से सगाई की खबरों पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'हक है कुछ चीजों को खुद तक ही रखूं'

Tue, 07 Aug 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरों के बाद इन दोनों कपल की शादी की तारीख इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि प्रियंका और निक कब शादी के बंधन में बंधेगे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का सगाई की खबरों पर पहला रिएक्शन सामने आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा निक के साथ सिंगापुर में थी। प्रियंका सिंगापुर निक का कॉन्सर्ट अटेंड करने गई थी। इस बीच 'चैलेंजिंग द स्टेटस क्यो एंड फॉरगेटिंग पाथ' सेशन था। जो कि मीडिया इंटरेक्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान लोगों ने प्रियंका से निक और उनकी सगाई को लेकर सवाल किए जिसका बॉलीवुड की देसी गर्ल ने बेबाकी से जवाब दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा ने कहा - 'मेरी जिंदगी की ज्यादातर चीजें लोगों को पता है पर जरूरी नहीं है कि सारी चीजें पता हो। मेरी जिंदगी का 90 फीसदी हिस्सा लोगों के लिए है लेकिन 10 फीसदी हिस्सा सिर्फ मेरा है। मैं लड़की हूं और मुझे पूरा हक है कि कुछ चीजों को मैं खुद तक ही रखूं। कभी कभी मैं बहुत हंसती हूं, कभी कभी परेशान हो जाती हूं लेकिन फिर मैं खुद से कहती हूं कि आज की खबरें कल कचरा हो जाएंगी।' 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
इसके साथ ही प्रियंका ने कहा - 'मैं किसी ऑफिस को नहीं चला रही हूं इसलिए किसी के प्रति मेरी कोई जवाबदेही नहीं है।' इस इंवेट पर जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह डोनॉल्ड ट्रंप से मिली है इसका जवाब प्रियंका ने नहीं में दिया। प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई की खबरें प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के बाद से आने लगी थी। वहीं ऐसी भी खबरें आई कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से किनारा निक से शादी की वजह से किया। कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका की शादी अक्टूबर में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
निक का कॉन्सर्ट सिंगापुर में अटेंड करने के बाद प्रियंका हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखी गईं। यहां जब वो VIP एग्जिट से बाहर निकल रही थीं तो फोटोग्राफर्स पहले से मौजूद थे । प्रियंका ने मीडिया को देखते ही चुपचाप अपनी इंगेजमेंट रिंग उतार दी। इसके बाद उसे अपनी जींस की जेब में रख लिया । प्रिंयका को लगा कि वो अपनी रिंग को कैमरे से बचा लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । प्रियंका का अंगूठी उतारना और जेब में रखना, सबकुछ कैमरे में कैद हो गया । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें