फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन इरफान के 'कारवां' और ऋषि के 'मुल्क' के बीच कांटे की टक्कर,'फन्ने खां' नहीं बना पाई जगह

Tue, 07 Aug 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mulk and karwaan
बॉक्स ऑफिस का इस हफ्ते बुरा हाल है। तीन फिल्में 'कारवां', 'मुल्क' और 'फन्ने खां' रिलीज हुई थी। इन फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है। इन तीनों ही फिल्मों के चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है कि जो फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mulk
इन तीनों ही फिल्मों की ऑक्सूपेसी रिलीज के दिन से कम देखी जा रही है। जिससे इतना जरूर कह सकते हैं इस हफ्ते कोई भी फिल्म अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रही।  'कारवां', 'मुल्क' और 'फन्ने खां' तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है लेकिन कलेक्शन के मामले में दर्शक बटोरने में नाकाम रही। हालांकी इन तीनों फिल्मों में 'कारवां' और 'मुल्क' फिल्म की तारीफ की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
karwaan
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' ने शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और तीसरे दिन भी करीब 2 करोड़ तक की कमाई की। 'कारवां' फिल्म की बात करें तो पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 2.81 करोड़ और रविवार को 3.70 करोड़ की कमाई की। वहीं 'मुल्क' फिल्म ने शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.67 करोड़ और रविवार को 3.67 करोड़ की कमाई की। 
 

4 of 5
fanney khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार के कलेक्शन को मिलाकर फन्ने खां' के अब तक का कुल कलेक्शन 7.65 करोड़, 'कारवां' का कलेक्शन 10.1 करोड़ और 'मुल्क' का कलेक्शन अब तक का 10.16 करोड़ रहा। इन आंकड़ों को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है फन्ने खां, 'मुल्क' और 'कारवां' में सबसे अागे ऋषि कपूर की 'मुल्क' है। हालांकि कलेक्शन के मामले में 'मुल्क' और 'कारवां' में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mulk and karwaan
'कारवां' और 'मुल्क' दोनों ही फिल्में कम बजट की है। 'मुल्क' फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ बताया जा रहा है तो वहीं 'कारवां' फिल्म का बजट 20 करोड़ है। जबकि 'फन्ने खां' का बजट 40 करोड़ के करीब है। बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों ही फिल्मों की ढीली पकड़ को देखते हुए इनकी आगे की राह मुश्किल है। इन दोनों फिल्मों के खराब शुरुआत की वजह दोनों ही फिल्म के 'फन्ने खां' फिल्म से कम स्क्रीन्स मिलना भी बताया जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या फिर नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें