बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा छाई हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म की। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही अपनी एक किताब भी लॉन्च करने वाली हैं। बेबाक राय रखने वालीं अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और बताया कि भारतीय होने की वजह से उन्हें अमेरिका में रंगभेद का सामना करना पड़ा।