फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की महिला को अमेरिका का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Wed, 12 Aug 2020 03:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमला हैरिस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सुसराल अमेरिका में समय बिता रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। ऐसा पहला मौका है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमला हैरिस की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह सभी महिलाओं के लिए एक एतिहासिक, परिवर्तनकारी और गर्व का पल है। सभी रंग की महिलाएं, सभी अश्वेत महिलाएं और सभी दक्षिण एशियाई महिलाएं। कमला हैरिस को ढेर सारी बधाई जोकि पहली अश्वेत और पहली भारतीय मूल की महिला हैं जो अमेरिकी पार्टी का मुकाबाल करेंगी।'
 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'देखो हम कितनी दूर आ गए हैं!' कमला हैरिस के लिए प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वालीं अमेरिका की पहली महिला होंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
55 साल की कमला हैरिस के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थीं। कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं।

पढ़ें: संजय दत्त को कैंसर होने के बाद आया पत्नी मान्यता का बयान, शुभचिंतकों के लिए बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें